5989bdf31850a01a33a0de3c00f08fa8 Business Idea मेहनत के दम पर 100 करोड़ की कंपनी बना ली - Nahargarh Biological Park Jaipur | Nahargarh Biological Park Safari

Nahargarh Biological Park a great place for your kids to know about wildlife and also there is lion safari available now.Nahargarh Biological Park is famous for its vast flora and fauna. Located near Jaipur, park is famous among bird watchers. Nahargarh Zoological Park is also worth a visit.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 25, 2026

Business Idea मेहनत के दम पर 100 करोड़ की कंपनी बना ली

 Success Story: भरतपुर की रहने वाली अहाना गौतम ने अपनी मेहनत के दम पर 100 करोड़ की कंपनी बना ली है। उन्होंने अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़कर हेल्दी स्नैक्स बिजनेस शुरू करने का फैसला किया था। अहाना ने अपने छोटे से आइडिए से आज करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर दिया है।

अगर किसी काम को करने की ठान ली जाए और पूरी कोशिश की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। दुनिया में ज्यादातर लोगों का सपना पढ़ाई करने के बाद अच्छी नौकरी करने का होता है। अगर नौकरी विदेश में हो और सैलरी भी अच्छी-खासी मिल रही हो तो उसे कोई छोड़ना नहीं चाहेगा। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए इन शानदार पैकेज वाली नौकरियों को छोड़ने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है अहाना गौतम (Ahana Gautam) ने। राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली अहाना ने खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी। आज अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने 30 साल की उम्र में 100 करोड़ की कंपनी बना दी है। आज वह बिजनेस की दुनिया में जाना-पहचाना नाम बन गई हैं।

जब अहाना अमेरिका में थी, तब उनका वजन बहुत बढ़ गया था। इसी दौरान वे अमेरिका में एक हेल्दी फूड बनाने वाले स्टोर में गई, जहां उन्हें हेल्दी फूड की ज़रूरत समझ में आई। इसी से उन्हें बिजनेस का आईडिया आया। बस फिर क्या था अहाना ने हेल्दी स्नैक्स के बिजनेस को शुरू करने का फैसला कर लिया। अमेरिका के नौकरी छोड़कर अहाना ने भारत की फ्लाइट पकड़ ली। अहाना को अपने इस बिजनेस वेंचर को शुरू करने के लिए उन्हें अपनी मां से भी मदद मिली। साल 2019 में अहाना ने ओपन सीक्रेट (Open Secret) स्टार्टअप शुरू किया था।

अहाना एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर में काम कर चुकी थी, इसलिए रिफाइंड शुगर, मैदा आदि के बारे में जानती थीं। अहाना ने तय किया कि उनके बनाये प्रोडक्ट में ना मैदा होगा, ना ही पाम आयल और ना ही कोई प्रिज़रवेटिव होंगे।

विदेशों तक मिली पहचान

अहाना गौतम की फाउंडर और सीईओ के तौर पर की गई मेहनत की बदौलत ओपन सीक्रेट आज एक ऐसा नाम है, जिसकी पहचान देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी है। इस कंपनी ने इंडियन स्टार्टअप्स में ग्लोबल स्टेज पर नाम कमाने का माद्दा होने की भी झलक सबको दिखाई है। तीन सालों में उन्होंने अपनी कंपनी की वैल्यूएसन 100 करोड़ रुपये पर पहुंच दी। छोटे से आइडिया से उन्होंने बड़ा कारोबार खड़ा कर दिया।

आईआईटी बॉम्बे से की पढ़ाई

राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली अहाना ने साल 2010 में आईआईटी बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गयी और वहां उन्होंने हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल में दाखिला लेकर एमबीए की पढ़ाई पूरी की। अहाना ने अपने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने कई जगह नौकरियां की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages