Dhanteras 2022 : आज है धनतेरस, जानिए इस दिन पूजन और खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त - Nahargarh Biological Park Jaipur | Nahargarh Biological Park Safari

Nahargarh Biological Park a great place for your kids to know about wildlife and also there is lion safari available now.Nahargarh Biological Park is famous for its vast flora and fauna. Located near Jaipur, park is famous among bird watchers. Nahargarh Zoological Park is also worth a visit.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 20, 2022

demo-image

Dhanteras 2022 : आज है धनतेरस, जानिए इस दिन पूजन और खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त

 धनतेरस का त्योहार दीपावली की शुरूआत माना जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी का पूजन किया जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का दिन खरीदारी करने के लिए साल भर में सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन झाडू, बर्तन, गहना, सोना-चांदी आदि खरीदने का रिवाज है। नाम के अनुरूप धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से दीपावली के पांच दिन के उत्सव की शुरूआत मानी जाती है।  

jpg


इस बार 22 अक्टूबर को सायं 4.33 में त्रयोदशी तिथि आरंभ हो रहा है। यह अगले दिन 23 अक्टूबर रविवार सायं 5.05 बजे तक रहेगी। कहा कि सूर्यास्तकाल सायं 5.39 बजे तक रविवार को स्पर्श नहीं करने के कारण धनतेरस की खरीददारी 22 अक्टूबर शनिवार को संध्या 4.33 बजे से पूरे रात्रि व 3.43 बजे सुबह तक विशेष शुभ मुर्हूत है। बताया कि धन्वंतरी जयंती 23 अक्टूबर रविवार के होने के कारण पूरे दिन संध्या 5 बजे तक खरीदारी की जा सकेगी।

धन तेरस के दिन स्वर्ण की खरीददारी नहीं करने वाले लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है। वे तांबा या पीतल में से कोई एक बर्तन की खरीददारी जरूर करें। मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान धन्वंतरी पीतल या सोने के कलश में अमृत लेकर पृथ्वी पर उपस्थित हुए थे। स्वर्ण आभूषण, तांबे या पीतल के बर्तन के अलावे झाडू की खरीदारी अवश्य करनी चाहिए। झाडू की खरीदारी करने से लक्ष्मी माता अत्यंत प्रसन्न होती है। पूजन के लिए लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा धनतेरस काल में ही खरीदनी चाहिए। कहा कि बहुत वर्षों के बाद इस तरह के विशेष संयोग बन रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages