अपनी क्षमता तक पहुंचने की उन्हें शक्ति दें - Nahargarh Biological Park Jaipur | Nahargarh Biological Park Safari

Nahargarh Biological Park a great place for your kids to know about wildlife and also there is lion safari available now.Nahargarh Biological Park is famous for its vast flora and fauna. Located near Jaipur, park is famous among bird watchers. Nahargarh Zoological Park is also worth a visit.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 30, 2019

अपनी क्षमता तक पहुंचने की उन्हें शक्ति दें



जिन्हें आप सशक्त बनाना चाहते हैं, शुरुआत में उन्हें आसान काम दें और धीरे- धीरे जिम्मेदारियां व अधिकार बढ़ाएं। जत्र आपको खुद पर और उन लोगों पर विश्वास हो जाता है, जिन्हें आप सशक्त बनाना चाहते हैं, तो आपका लक्ष्य यह होना चाहिए कि शुरुआत में आप उन्हें तुलनात्मक रूप से छोटे व आसान काम दें और धीरे-धीरे उनकी जिम्मेदारियां तथा अधिकार बढ़ाएं। आप जिन लोगों के साथ काम कर रहे हैं, वे जितने अनुभवहीन होंगे, इस प्रक्रिया में उतना ही अधिक समय लगेगा। 

लोगों को सशबत बनाते समय मार्गदर्शन के लिए जरूरी है : 

1. उनका मूल्यांकन फरें लोगों को सशक्त बनाने की प्रक्रिया उनके मूल्यांकन से शुरू होनी चाहिए। अगर आप अनुभवहीन-लोगों को बहुत जल्दी बहुत ज्यादा अधिकार दे देते हैं, तो वे असफल हो सकते हैं। अगर आप बहुत अनुभवी लोगों के साथ बहुत धीमे चलते लीडरशिप मंत्र जिम डॉरनैन हैं, तो वे कुंठित और हतोत्साहित हो सकते हैं। कई बार जब लोडर्स दूसरों की क्षमताओं का गलत मूल्यांकन करते हैं, तो परिणाम हास्यास्पद हो सकते हैं। 

2. उनके आदर्श बने- ज्ञान, योग्यता और इच्छा से संपन्न लोगों को भी यह जानने की जरूरत होती है। कि उनसे क्या आशा की जाती है। उन्हें यह बताने का सर्वश्रेष्ठ तरीका करके दिखाना है। लोग वही करते हैं, जो वे देखते हैं। 
3. उन्हें प्रेरित करें- एक लीडर के रूप में आपको समझना होगा कि हर व्यक्ति सफल होना चाहता है और सफलता पाने के लिए आप ही की तरह कोशिश करता है। आपको दूसरों को विश्वास दिलाना होगा कि वे सफल हो सकते हैं। आपको उन्हें यह बताना होगा कि आप उन्हें सफल होते देखना चाहते हैं। 

4. उनमें अपना विश्वास दिखाएं- आपको उन्हें यह बताने की जरूरत है कि आप उनमें विश्वास करते हैं। यह आपके प्रभाव को बांटने का एक ठोस तरीका है। 

5. अपने दम पर बढ़ने दें- आपका अंतिम लक्ष्य होंना चाहिए कि आप उन्हें अपने दम पर अच्छे निर्णय लेने के लिए मुक्त कर दें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages