Thaan Lene Se Hee Milatee Hai Saphalata | Success Mantras in Hindi - Nahargarh Biological Park Jaipur | Nahargarh Biological Park Safari

Nahargarh Biological Park a great place for your kids to know about wildlife and also there is lion safari available now.Nahargarh Biological Park is famous for its vast flora and fauna. Located near Jaipur, park is famous among bird watchers. Nahargarh Zoological Park is also worth a visit.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 2, 2019

Thaan Lene Se Hee Milatee Hai Saphalata | Success Mantras in Hindi

saphalata


कुछ भी पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहना और लक्ष्य को पाने की जिद पालना जरूरी है। तिहास हमें यह बताता है कि हर जीत के पहले एक संघर्ष होता है। चाहे वह संघर्ष हमारी आजादी का हो या अमेरिका की या फिर वह सिकंदर महान की विजय गाथा हो, कोई भी बड़ी सफलता आसानी से नहीं मिलती। भारत में भी आजादी की पहली जंग का शंखनाद 1857 में फूंका गया था, लेकिन आजादी मिली पूरे 90 साल बाद यानी 1947 में। समझने बात यह है कि कुछ भी पाने के लिए लगातार यास करते रहना और पाने की जिद पालना बहुत जरूरी है। 

इतिहास में सिकंदर की भारत विजय गाथा में राजा पोरस के साथ हुई उसकी लड़ाई इसका एक उदाहरण है। सिंधु की लड़ाई उन अंतिम लड़ाइयों में थी जो सिकंदर ने लड़ी थीं। इस लड़ाई में पोरस  के पास पचास हाथी थे और सिकंदर के पास घोड़ों की सेना थी और घोड़े हाथियों को देख कर भागने लगते थे। फिर सिंधु नदी अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण कठिनाई थी, क्योंकि घोड़े पर बैठकर अपने हथियार और ढाल से सुज्जजित सैनिकों के लिए इसको पार करना मुश्किल था। 

और, इसके दूसरी ओर पोरस के सैनिक घात में बैठे थे। इस मुसीबत पर विजय पाने के लिए सिकंदर ने जाड़ों तक इंतजार किया और जब पोरस को उम्मीद थी कि सिकंदर की सेना कड़ाके की ठंड में वापस चली जाएगी, सिकंदर की सेना ने नदी को उस समय पार किया जब वह जम गई थी। यह सिकंदर की जिद का ही नतीजा था कि उसे दुर्गम मौसम और परिस्थितियों में भी जीत हासिल हुई। 

दुनिया बदलने का ख्वाब देखने वालों के लिए जरूरी होता है उनमें थोड़ी जिद का होना। बड़ी परेशानियों को भी छोटा समझना और विफलताओं को सबक की तरह समझने से ही दुनिया जीतने का सपना पूरा होता है। - लेखक नेतृत्व प्रशिक्षण संस्था लीडकैप के संस्थापक हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages